रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, 400 फुट गहरी खाई में गिरी SUV, 4 की मौत, दो लापता

Raigad Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। ताम्हिणी घाट इलाके में एक एसयूवी (SUV) 400 फुट गहरी खाई में गिर गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई, 2 लापता हैं। पुलिस टीम स्थानीय नागरिकों की सहायता से राहत और बचाव कार्य में जुटी है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

ड्रोन से लापता लोगों की खोज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर निवृत्ति बोराडे ने बताया कि, ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो गया होगा, जिससे गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। बहरहाल हादसे की वजह अभी साफ नहीं है। इलाके में आधुनिक ड्रोन की मदद से लापता लोगों को खोजा जा रहा है। की गई जांच में चार शव मिले हैं।

घूमने गए थे पर्यटक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 से 22 साल की उम्र के ये सभी पीड़ित सोमवार देर शाम पुणे से थार एसयूवी में सवार होकर निकले थे। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कोंकण घूमने गए कुछ पर्यटकों का बुधवार तक कोई संपर्क नहीं हो रहा था। इसलिए इन लोगों ने बुधवार को मानगांव पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी जानकारी दी।

संबंधित खबरें

6 साल का इंतजार खत्म! पंजाब में फिर साथ आए BJP और अकाली दल, क्या 2027 में बदलेगा सत्ता का समीकरण?

बाबा रामदेव के ‘पाखंडी-ढोंगी’ वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो…!

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों की मदद से बनाए 204 रन

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 28 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, 14 छक्कों से मचाया तहलका

‘पंजाब और पंजाबियों की भलाई को प्राथमिकता’, अकाली दल की NDA में वापसी पर PM मोदी ने जताई खुशी

Recommended Stories