भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग, गैंगस्टर लिंक की आशंका पर क्राइम ब्रांच की जांच तेज

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। गनीमत रही कि जिस वक्त यह वारदात हुई, उस वक्त निर्देशक रोहित शेट्टी घर के अंदर ही मौजूद थे और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, यह घटना जुहू में शेट्टी टावर (रोहित शेट्टी की बिल्डिंग) के बाहर हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला आरोपी केवल एक ही था। वारदात के तुरंत बाद जुहू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी का बयान भी दर्ज किया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी चलते हुए फायरिंग करता नजर आया।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने इस मामले में गैंगस्टर लिंक की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर बाइक से जुहू इलाके में आया, लेकिन उसने बाइक रोहित शेट्टी के घर से थोड़ी दूर खड़ी की और फिर पैदल चलकर घर के बाहर पहुंचा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सलमान खान के घर पर हुई हालिया फायरिंग और इस घटना के ‘मोडस ऑपरेंडी’ (तरीके) में कई समानताएं नजर आ रही हैं। हालांकि, क्या इस घटना में बिश्नोई गैंग का हाथ है, इस बारे में अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।

पुलिस ने घटना से संबंधित एक अहम गवाह का बयान भी दर्ज किया है। वारदात वाली जगह के नजदीक एक ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने उससे पूछा था कि क्या वह कल्याण जाएगा। जब ड्राइवर ने दूरी बताई, तो हमलावर वहां से चला गया। पुलिस अब इस ऑटो ड्राइवर के बयान को आधार बनाकर हमलावर की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मौके पर पहुंचे थे, जिन्होंने आवश्यक फोरेंसिक सैंपल्स कलेक्ट किए हैं।

मुंबई पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में हमलावर को पकड़ने के लिए गहन खोजबीन जारी है।

संबंधित खबरें

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

‘विदेश जाते हैं तो भारत को बदनाम करते हैं…’, CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच Work From Home की एडवाइजरी, 25 अगस्त को घर से काम करने की अपील

एस. जयशंकर मिले पुतिन से, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं भारत

Recommended Stories

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

‘विदेश जाते हैं तो भारत को बदनाम करते हैं…’, CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच Work From Home की एडवाइजरी, 25 अगस्त को घर से काम करने की अपील

एस. जयशंकर मिले पुतिन से, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं भारत