Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

सलमान खान फायरिंग केस का शातिर आरोपी शशांक पांडेय बिहार से गिरफ्तार

Bihar News : फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास पर हुई फायरिंग और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामलों के बाद सुर्खियों में आए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर शशांक पांडेय को बिहार पुलिस ने शनिवार को बेतिया के चिउटाहा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। शशांक पांडेय पर अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप यादव ने शशांक पांडेय को बिहार विधानसभा चुनाव में सिकटी विधानसभा सीट से अपनी पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ का प्रत्याशी घोषित किया था, किंतु बाद में उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई थी।

दो सौ साथियों के साथ हमले का आरोप

बेतिया पुलिस ने शनिवार को शशांक पांडेय को हिरासत में लिया। उस पर मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के चिउटाहा गांव स्थित किसान जिशान जुल्फेकार के फार्म हाउस में तोड़फोड़ और लूटपाट करने का भी आरोप है। पीड़ित जिशान जुल्फेकार ने बताया कि शशांक पांडेय ने अपने साथियों के साथ लूटपाट की और फार्म हाउस में आगजनी की। उन्होंने आरोप लगाया कि शशांक करीब दो सौ हथियारबंद लोगों के साथ वहां पहुंचा था। हमलावरों ने फार्म हाउस की दीवार तोड़ दी, मवेशियों और अनाज (धान-गेहूं) को लूट लिया और अंततः फार्म हाउस को आग के हवाले कर दिया। जाते समय शशांक पांडेय ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, “रंगदारी के रूप में फार्म हाउस मेरे नाम कर दो, अन्यथा इसके परिणाम गंभीर होंगे।” घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी शशांक पांडेय के साथ उसके साथियों अविनाश मिश्रा, हरिराज मांझी और रघु मांझी को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गोरखपुर से गिरोह संचालन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई, शशांक पांडेय के माध्यम से बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में अपने गिरोह का विस्तार कर रहा है। बताया जाता है कि शशांक ने इस क्षेत्र के कई युवाओं को अपराध का प्रशिक्षण दिया है। बिहार पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना पुलिस ने शशांक पांडेय को पूर्व में भी गिरफ्तार किया था। वह मुख्य रूप से गोरखपुर में रहकर इस गिरोह का संचालन करता था।

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने