सलमान खान ने कैप्टन स्मित माछर को किया सलाम, बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

अभिनेता सलमान खान ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें सलाम किया। सलमान ने कहा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी’,
सलमान खान
सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छर को किया सलाम

मुंबई: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी और सूझबूझ की लगातार तारीफ हो रही है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी कैप्टन स्मित की हिम्मत को सलाम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ उड़ान भरना उनके लिए खुशी की बात होगी।

सलमान खान ने क्या कहा?

सलमान खान ने 2 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैप्टन स्मित माछर को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी। वेल डन ब्रो।” सलमान के इस संदेश के बाद कैप्टन स्मित की बहादुरी को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

क्या हुआ था फ्लाईदुबई की फ्लाइट में?

यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई थी। विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छर और उनके को-पायलट के बीच गंभीर झड़प हुई। इस दौरान कैप्टन स्मित घायल हो गए।

घटना के दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा। रॉयटर्स के मुताबिक, विमान ने बेहद कम समय में करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई खो दी थी। घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने अंदर पहुंचकर स्थिति को संभालने में मदद की।

यात्रियों और क्रू ने संभाली स्थिति

रिपोर्टों के अनुसार, कॉकपिट का दरवाजा खुलने के बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने कथित हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान में मौजूद दो अन्य फ्लाईदुबई पायलटों ने भी विमान का नियंत्रण संभालने में सहायता की। इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक की ओर डायवर्ट किया गया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

घटना में कैप्टन स्मित घायल हुए और बाद में उन्हें अबू धाबी में इलाज के लिए ले जाया गया। रॉयटर्स के मुताबिक, उन्होंने अस्पताल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉल में घटना के बारे में जानकारी भी साझा की थी।

जावेद अख्तर ने की ‘महावीर चक्र’ देने की मांग

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी कैप्टन स्मित मछार के साहस की तारीफ की और उन्हें ‘महावीर चक्र’ देने की मांग की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन के लिए एक खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हैट्स ऑफ टू स्मित मछार!! इसमें कोई शक नहीं कि वो महावीर चक्र जैसे देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार के हकदार हैं.’

बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं तारीफ

सलमान खान के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की है। संजय दत्त, रणवीर सिंह, रश्मिका मंदाना और अनन्या पांडे समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए संदेश साझा किए। संजय दत्त ने कैप्टन स्मित के साहस को सलाम करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं रणवीर सिंह ने उन्हें “Captain Courageous” कहा। रश्मिका मंदाना ने भी उनकी हिम्मत की तारीफ करते हुए जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना दी।

कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को बताई घटना

कैप्टन स्मित मच्छर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉल के दौरान बताया कि उन्हें पता था कि विमान नीचे जा रहा है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का फैसला किया, जिससे दूसरे लोग अंदर पहुंच सके और विमान को बचाने में मदद मिल सके। रॉयटर्स के मुताबिक, कैप्टन स्मित ने बताया कि वह करीब 17 वर्षों से विमान उड़ा रहे हैं और लगभग 11 वर्षों से कैप्टन हैं।

संबंधित खबरें

सलमान खान ने कैप्टन स्मित माछर को किया सलाम, बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

पंजाब बीजेपी मिशन: 2027 चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, बीएल संतोष ने संभाली कमान

भारत ने एशियन गेम में जीत गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को पछाड़ा

नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वी मंज़िल से कूदकर युवक ने दी जान, BNB में रुका था

आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 से पहले कांग्रेस का नया सामाजिक समीकरण

Recommended Stories

सलमान खान ने कैप्टन स्मित माछर को किया सलाम, बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

पंजाब बीजेपी मिशन: 2027 चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, बीएल संतोष ने संभाली कमान

भारत ने एशियन गेम में जीत गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को पछाड़ा

नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वी मंज़िल से कूदकर युवक ने दी जान, BNB में रुका था

आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 से पहले कांग्रेस का नया सामाजिक समीकरण