सीएम नीतीश कुमार ने छोड़ा गृह मंत्रालय, अब सम्राट चौधरी संभालेंगे इस विभाग की कमान

Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का नया बंटवारा कर दिया है। इस बंटवारे में सबसे अहम बदलाव यह है कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को बिहार का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया है।

हमेशा नीतीश कुमार के पास रहता था गृह विभाग

इस निर्णय के साथ ही सम्राट चौधरी का राजनीतिक कद और बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि अब तक गृह विभाग हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहता था, लेकिन इस बार उन्होंने इसे खुद के बजाय सम्राट चौधरी को सौंपा। यह कदम बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव और मुख्यमंत्री के मंत्रियों पर भरोसे का संकेत माना जा रहा है।

इस नियुक्ति के बाद सम्राट चौधरी की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और उन्हें राज्य के आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक मामलों का प्रमुख मंत्रालय संभालना होगा।

गौरतलब है कि 2024 में जब नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिलाया, तो शपथ के बाद पांच दिन तक बिहार के मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया था। बीजेपी की मांग थी कि नीतीश कुमार गृह मंत्रालय उन्हें दे दें, जबकि बदले में बीजेपी स्वास्थ्य और वित्त विभाग जेडीयू को दे सकती थी।

इस बार बदले राजनीतिक समीकरण

हालांकि, ‘सुशासन बाबू’ ने इस समझौते को स्वीकार नहीं किया और अपनी बात पर कायम रहे। लेकिन इस बार चुनाव परिणामों ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर उठ रहे सवालों को दरकिनार करते हुए नीतीश कुमार का समर्थन किया और अब पार्टी की चाहत थी कि नीतीश भी इस गठबंधन में कुछ उदारता दिखाएं। वहीं अब नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय को बीजेपी के हवाले कर दिया है, जो उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के हाथ में है।

यह भी पढ़ें नहीं कर पाई पति से गद्दारी, पति की हत्या का दबाव बना रहे प्रेमी से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

कन्नौज में पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

‘कांग्रेस ने CEC को मंत्री और राज्यपाल बनाया’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Recommended Stories