Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला

24 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही। सेंसेक्स करीब 1500 अंकों की बढ़त के साथ 74,212 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 365 अंक चढ़कर 22,878 पर पहुंच गया।

ट्रम्प के बयान से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

बाजार में तेजी की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान रहा। उन्होंने ईरान के पावर प्लांट्स पर किसी भी सैन्य कार्रवाई को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही है। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत के बाद लिया गया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना।

कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच पांच दिन के पॉज के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड करीब 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें भी 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।

रुपया भी मजबूत होकर खुला

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी मजबूत हुआ है। रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 93.98 पर बंद हुआ था। डॉलर में कमजोरी का सीधा फायदा रुपए को मिला है।