Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

‘हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे’, जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान

आजम खान से जेल में मुलाकात के बाद शिवपाल यादव के बयान ने यूपी की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने आजम खान को लेकर बड़ा दावा किया, जिसके बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
शिवपाल यादव का बड़ा बयान- सरकार बनने के बाद 'आज़म खान' को बनाएंगे होम मिनिस्टर

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ करीब आधे से एक घंटे तक बातचीत के बाद शिवपाल यादव ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो आजम खान को गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।

जेल में आजम खान और अब्दुल्ला से मिले शिवपाल

रामपुर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह जिला कारागार पहुंचे और आजम खान तथा अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। जेल से बाहर आने के बाद शिवपाल यादव आजम खान के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पत्नी तंजीम फातिमा से भी मुलाकात की।

इसके बाद शिवपाल यादव सपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने की अपील की।

‘सरकार बनी तो आजम खान को बनाएंगे गृहमंत्री’

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार बनती है तो आजम खान को गृहमंत्री जैसे अहम पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।

शिवपाल यादव के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आजम खान लंबे समय से सपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में शामिल रहे हैं और रामपुर की राजनीति में उनका खास प्रभाव माना जाता है।

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे शिवपाल यादव

आजम खान से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर विश्वविद्यालय के मौजूदा हालात की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी परिसर में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने जौहर यूनिवर्सिटी के साथ गलत काम किया तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए पूरी पार्टी एकजुट होकर प्रयास कर रही है।

आजम खान ने क्या कहा?

जेल में आजम खान से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान ने उनसे पूरे प्रदेश में घूमकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करने को कहा है।

शिवपाल यादव ने आजम खान की जेल में स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आजम खान को जेल में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शिवपाल ने कहा कि वह इन मुद्दों को लेकर आवाज उठाएंगे।

‘सपा में कोई फाड़ नहीं’

समाजवादी पार्टी में कथित अंदरूनी मतभेदों के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी में कोई फाड़ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सपा के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने छात्रों और युवाओं से भी आगे आने की अपील की। शिवपाल यादव ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दों को मजबूती मिलेगी और समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी रहेगी।

शिवपाल यादव के ‘आजम खान को गृहमंत्री’ बनाने वाले बयान ने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा इस मुद्दे को किस तरह राजनीतिक तौर पर आगे बढ़ाती है।

संबंधित खबरें

खरगे और राहुल गाँधी को कही मुँह छिपा लेना चाहिए, ये तो जिन्ना से भी बदतर नेता हैं- निशिकांत दुबे

FCRA बिल पर लोकसभा में घमासान, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू के बीच जमकर बहस

‘हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे’, जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान

Bigg Boss 20: बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेंगे दो-दो जीवनदान, सलमान बोले- ‘तथास्तु’

कभी इंजन फेल, कभी AC खराब, कभी पायलट नशे में, आसमान में बढ़ती घटनाओं से एविएशन सुरक्षा पर सवाल

Recommended Stories

खरगे और राहुल गाँधी को कही मुँह छिपा लेना चाहिए, ये तो जिन्ना से भी बदतर नेता हैं- निशिकांत दुबे

FCRA बिल पर लोकसभा में घमासान, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू के बीच जमकर बहस

‘हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे’, जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान

Bigg Boss 20: बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेंगे दो-दो जीवनदान, सलमान बोले- ‘तथास्तु’

कभी इंजन फेल, कभी AC खराब, कभी पायलट नशे में, आसमान में बढ़ती घटनाओं से एविएशन सुरक्षा पर सवाल