Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस: 14, 17 और 20 नवंबर को शेष ज़िलों में होंगे लाइट एंड साउंड शो

Chandigarh : पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विभिन्न आयोजनों के अंतर्गत, अगले चरण के लाइट एंड साउंड शो 11 नवंबर को अमृतसर, फिरोज़पुर, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) और संगरूर में आयोजित किए जाएँगे। इसके बाद 14, 17 और 20 नवंबर को भी राज्य के अन्य ज़िलों में ये शो होंगे।

उपस्थित होने वाले गणमान्य व्यक्ति

उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को अमृतसर के मेला ग्राउंड, रणजीत एवेन्यू में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा, जिसमें लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. उपस्थित रहेंगे। फिरोज़पुर के कैंटोनमेंट स्टेडियम में सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर भाग लेंगी। साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के सरस मेला ग्राउंड में शिक्षा, सूचना और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस तथा सांसद मालविंदर सिंह कंग शामिल होंगे।

संगरूर के रणबीर कॉलेज में वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा, जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर शामिल होंगे।

14 नवंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में होने वाले लाइट एंड साउंड शो में तरुनप्रीत सिंह सौंद, बिजली, उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा तथा आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां शामिल होंगे।

कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में रक्षा सेवाएँ कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत भाग लेंगे, जबकि श्री मुक्तसर साहिब के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां उपस्थित रहेंगे। बरनाला के बाबा काला मेहर स्टेडियम में एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर शामिल होंगे।

17 नवंबर को तरणतारन के पुलिस स्टेडियम में आयोजित शो में जेल एवं परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर उपस्थित रहेंगे। मोगा की नई अनाज मंडी में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शामिल होंगे। शहीद भगत सिंह नगर के आई.टी.आई. ग्राउंड में हरपाल सिंह चीमा और सांसद मालविंदर सिंह कंग, जबकि बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में गुरमीत सिंह खुड्डियां और गुरमीत सिंह मीत हेयर शामिल होंगे।

20 नवंबर को मालेरकोटला के सरकारी कॉलेज में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और हरदीप सिंह मुंडियां उपस्थित रहेंगे। श्री आनंदपुर साहिब के चरण गंगा स्टेडियम में हरजोत सिंह बैंस और मालविंदर सिंह कंग, जबकि मानसा के नेहरू मेमोरियल कॉलेज में हरपाल सिंह चीमा और बरिंदर कुमार गोयल भाग लेंगे।

लाइट एंड साउंड शो का उद्देश्य

मंत्री सौंद ने कहा कि इन लाइट एंड साउंड शो का मूल उद्देश्य गुरु तेग बहादुर जी के संपूर्ण जीवन, उनके दर्शन और धर्म रक्षा हेतु दी गई उनकी महान शहादत को जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि नई पीढ़ी इस महान इतिहास से परिचित हो सके।

सरकार के प्रयास की सराहना

उन्होंने बताया कि इससे पहले 8 ज़िलों जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, फरीदकोट, फाज़िल्का और होशियारपुर में आयोजित लाइट एंड साउंड शो के दौरान प्रस्तुत किए गए ऐतिहासिक प्रसंगों ने संगतों (श्रद्धालुओं) को भावविभोर कर दिया, और सभी ने सरकार के इस प्रयास की भरपूर सराहना की।

यह भी पढ़ें‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 253वें दिन 700 ग्राम हेरोइन, 58,000 रूपये ड्रग मनी सहित 106 नशा तस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली

गुजरात में बढ़ी चिंता, बच्चों में मिले चांदीपुरा वायरस जैसे लक्षण गुजरात में चांदीपुरा वायरस

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को होंगे संसदीय चुनाव, 50 साल में पहली बार कोई

27 जुलाई से शनि वक्री, वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि पर होगा लाभ। वैदिक

ICC Player of the Month के लिए भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और श्री चरणी हुए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई

अरुणाचल में भारी बारिश और बाढ़ से 97,000 लोग प्रभावित, 7 की मौत। अरुणाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 27 अपीलकर्ताओं को विदेशी घोषित करने वाले गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले

खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को कोचिंग विवाद में कोर्ट से जमानत मिली। बिहार

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है.

बेंगलुरु में चार महीने पुरानी लव मैरिज के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट

यूपी में 182 PCS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल, SDM समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।