इस हॉलीवुड फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, तीसरे दिन बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Spider-Man Brand New Day

Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे‘ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के महज तीन दिनों में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2026 में तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और सिनेमाघरों में इसकी शानदार ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है।

तीसरे दिन की कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। देशभर में फिल्म को 17,703 शोज मिले, जबकि इसकी औसत ऑक्यूपेंसी 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषाई कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषा में 40.60 करोड़ रुपये कमाए। वहीं हिंदी वर्जन से 23 करोड़ रुपये, तमिल से 3.75 करोड़ रुपये, तेलुगु से 2.75 करोड़ रुपये, मलयालम से 8 लाख रुपये और कन्नड़ से 7 लाख रुपये का कारोबार हुआ।

तीन दिनों में 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म की कुल नेट कमाई 180.20 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 215.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

2026 में तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर

तीसरे दिन की कमाई के मामले में 2026 की फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर 2’ अब भी पहले स्थान पर है, जिसने तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 70.25 करोड़ रुपये के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची:

  • धुरंधर 2 – 113 करोड़ रुपये
  • स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे – 70.25 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 – 54.50 करोड़ रुपये
  • पेद्दी – 29.10 करोड़ रुपये
  • जन नायकन – 28.90 करोड़ रुपये
  • टॉम हॉलैंड की फिल्म को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स

30 जुलाई को रिलीज हुई ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। करीब 2 घंटे 25 मिनट लंबी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ जेंडाया और सैडी सिंक भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं।

भारत में स्पाइडर-मैन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिलता दिख रहा है। फिल्म का प्रमोशन भी बड़े स्तर पर किया गया। टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में स्पाइडर-मैन की मौजूदगी और चंपक चाचा के पैर छूने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद फैंस ने उन्हें मजाकिया अंदाज में ‘संस्कारी स्पाइडर-मैन’ का नाम दे दिया।

संबंधित खबरें

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

हरियाणा का गैंगस्टर 7 घंटे की पैरोल पर पहुंचा गांव, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव

फर्जी पुलिस बनकर कारोबारी का अपहरण, 13 लाख की फिरौती वसूलने वाले 6 गिरफ्तार

चुनाव आयुक्त संधू और शीर्ष अधिकारियों को SIR नोटिस, जांच में सामने आईं कई विसंगतियां

Recommended Stories

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

हरियाणा का गैंगस्टर 7 घंटे की पैरोल पर पहुंचा गांव, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव

फर्जी पुलिस बनकर कारोबारी का अपहरण, 13 लाख की फिरौती वसूलने वाले 6 गिरफ्तार

चुनाव आयुक्त संधू और शीर्ष अधिकारियों को SIR नोटिस, जांच में सामने आईं कई विसंगतियां