स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, सभी को सुरक्षित निकाला गया

Strait of Hormuz में एक कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद 11 भारतीय घायल हुए। सभी भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मामले को लेकर हालात पर नजर बनी हुई है.
स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज
स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हमला

ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजर रहे पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज MT On Peace पर मंगलवार को प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. हमले में जहाज पर सवार 12 क्रू मेंबर घायल हुए हैं, जिनमें 11 भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायल क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए ओमान के खासाब शहर ले जाया गया है.

जहाज पर सवार थे 19 क्रू मेंबर

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, MT On Peace पर कुल 19 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक शामिल थे. हमले के बाद ओमान के अधिकारियों और तटरक्षक बलों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. घायल नाविकों को जहाज से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारत सरकार ने रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए ओमान के अधिकारियों और तटरक्षक बल का आभार जताया है.

भारत ने कमर्शियल जहाज पर हमले की निंदा की

भारत ने कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं. भारत ने स्पष्ट किया कि कमर्शियल जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए. भारत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को तत्काल रोकने की अपील की है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर नौवहन और व्यापार को जल्द से जल्द सामान्य करने की जरूरत पर जोर दिया है.

इससे पहले MV Cape Dao पर हुआ था हमला

इससे पहले 23 सितंबर को ओमान के पूर्वी तट के पास भारत आ रहे कमर्शियल जहाज MV Cape Dao पर भी हमला हुआ था. इस घटना में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी, जबकि जहाज पर सवार 19 अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था. भारतीय दूतावास ने घटना के बाद ओमानी अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने और भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए समन्वय की जानकारी दी थी. फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के अनुसार, मृतक नाविक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी वाइपर सूरज यादव के रूप में हुई थी. यूनियन ने दावा किया था कि जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला किया गया.

PM मोदी ने भी नाविकों की सुरक्षा पर दिया था जोर

BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकट के समय नाविकों की मदद के लिए ‘Seafarers’ Emergency Support Network’ बनाने का प्रस्ताव रखा था. उन्होंने कहा था कि वैश्विक व्यापार में नाविकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए संकट की परिस्थितियों में उनकी सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

संबंधित खबरें

‘खानदान में जन्म लेने भर से PM नहीं बन सकते, जनादेश चाहिए तो सेवा कीजिए’, राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, सभी को सुरक्षित निकाला गया

IndiGo ने बढ़ाया फ्लाइट फ्यूल चार्ज, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू बोले- ‘एयरलाइंस और OMCs से बात जारी’

भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच आज, जानें प्लेइंग इलेवन और मैच की पूरी रिपोर्ट

राहुल गांधी पर BJP का करारा हमला, कहा- “विधानसभा चुनावों में कभी मेहनत नहीं की, अब लगा रहे……….”

Recommended Stories