पुलिस के सामने भिड़े छात्र संगठन, ‘तू चूड़ी पहन’ कहकर आपस में भिड़े जिलाध्यक्ष

एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के जिलाध्यक्ष आपस में भिड़ गए।

रायबरेली में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और शहर कोतवाल के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को चूड़ी पहनने की बात कह दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

मामला फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के गेट के पास का है। यहां सपा छात्र सभा के सदस्य सदस्यता और छात्र जागरूकता अभियान के लिए शिविर लगाए हुए थे। इसी दौरान कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी भी सदस्यता अभियान चला रहे थे।

दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने लगी।

इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र सिंह यादव भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए। घटना को लेकर उनकी शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह से तीखी बहस हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और उन्होंने एक-दूसरे को चूड़ी पहनने की बात कही। विवाद बढ़ने पर एबीवीपी कार्यकर्ता सड़क और कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक आशीष निगम और सिटी मजिस्ट्रेट रामअवतार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को संभाला।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर दो संगठनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है।

संबंधित खबरें

PM Modi Birthday: जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- ‘मेरे दोस्त, आपको हार्दिक शुभकामनाएं’

UPI पर टैक्स को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, कांग्रेस सांसद ने किया साफ

फूड पॉइजनिंग के बाद भी पेट नहीं हो रहा ठीक? हो सकता है पोस्ट-इंफेक्शन IBS का खतरा

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति की सगाई टूटी, मंगेतर ने खुद किया रिश्ता खत्म होने का ऐलान

मिर्जापुर की ‘डिंपी’ का रियल लाइफ में दिखा ग्लैमरस अंदाज, वेब सीरीज ‘वेटिंग है’ में मचाया धमाल

Recommended Stories