Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

सुलतानपुर: शिवरात्रि मेले में थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, प्रेमी ने की पति की गला रेतकर हत्या; पत्नी हिरासत में

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के बाद एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में एक पति को पत्नी के सामने आपा खोना महंगा पड़ गया। आरोप है कि मेले में हुए विवाद के दौरान पत्नी को थप्पड़ मारने पर उसके कथित प्रेमी ने सोमवार तड़के घर में घुसकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सुलतानपुर जिले के मदनपुर पनियर (सरैया) गांव में हुई इस वारदात के मृतक की पहचान अमित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत महाशिवरात्रि के दिन जनवारी नाथ धाम में दर्शन के दौरान हुई।

मेले में हुआ विवाद

अमित अपनी पत्नी शिल्पी और तीन बच्चों के साथ मंदिर दर्शन करने गया था। मंदिर परिसर में लगे मेले के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

आरोप है कि इसी कहासुनी में अमित ने अपनी पत्नी शिल्पी को थप्पड़ मार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिल्पी का कथित प्रेमी दीपक भी वहां मौजूद था और उसने यह पूरा घटनाक्रम देखा।

घर आकर की बेरहमी से हत्या

रविवार रात को परिवार घर लौट आया, लेकिन सोमवार तड़के करीब पांच बजे यह विवाद खूनी मोड़ पर पहुंच गया। कथित तौर पर आरोपी प्रेमी दीपक, अमित के घर पहुंचा और अलग कमरे में सो रहे अमित पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद शिल्पी बच्चों को लेकर मायके चली गई, जिसके बाद मुंबई में रह रहे मृतक के भाई अजीत ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का बयान और जांच

जांच में सामने आया कि अमित और शिल्पी की शादी करीब 13 वर्ष पहले लव मैरिज के तौर पर हुई थी। परिवार मुंबई में रहता था, जहां अमित ट्रक चालक का काम करता था और यहीं उसकी पहचान दीपक से हुई थी। विवाद के बाद दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति भी बनी थी।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी शिल्पी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी दीपक की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

प्रेम त्रिकोण और गुस्से के खतरनाक अंजाम को दर्शाने वाली इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने