Patna BPSC TRE-4 Protest Live: वाटर कैनन का इस्तेमाल, हिरासत में लिए गए छात्र ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पटना में BPSC TRE-4 को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन समेत कई छात्र संगठनों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास घेराव मार्च का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।