बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों को उतारा मौत के घाट
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों समेत कुल सात लोगों की हत्या करने का आरोप है.
