कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना सामने आई. विमान के टॉयलेट में कथित तौर पर धमकी भरा नोट मिला था. इसके बाद पायलट ने ATC को अलर्ट किया और विमान को आइसोलेशन बे में भेज दिया गया.
