जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ के नारे, छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच बढ़ा विवाद
दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दीवारों पर आपत्तिजनक और विवादित नारे लिखे मिलने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को सामने आई तस्वीरों में कैंपस की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ जैसे नारे लिखे दिखाई दिए, जिसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई।