फिर पैरोल पर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। रोहतक की सुनारिया जेल से उसे 21 दिन की पैरोल मिली है। यह उसकी 17वीं बार पैरोल या फरलो पर रिहाई बताई जा रही है।