दिवाली को ‘मानव जनित रोग’ बताकर कांग्रेस MP इमरान मसूद घिरे, BJP ने राहुल गांधी से मांगा जवाब
दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दिवाली को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। मसूद ने कहा कि ‘दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है।’ उनके इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरते हुए इसे हिंदू आस्था और सनातन परंपराओं का अपमान बताया है।
