जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF के 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार दोपहर आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाया। बाइक सवार हमलावरों ने अखरान के पास जवानों पर फायरिंग की, जिसमें दो जवान घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
