खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर बवाल, BJP ने कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली की शुभकामनाओं में ईद का जिक्र करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति का अपमान करने और एंटी इंडिया व एंटी हिंदू सोच रखने का आरोप लगाया। उन्होंने इमरान मसूद और सोनिया गांधी के बयानों को लेकर भी कांग्रेस को घेरा।
