अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शूटर्स ने कई दिन की थी रेकी, DGP बोले- गोगी गैंग से जुड़ा हत्या का मकसद
उत्तर प्रदेश के शामली में चर्चित गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में शामिल दो कथित शूटरों मोहित और सुमित को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया।