आरक्षण पर सिद्धारमैया का बड़ा बयान, बोले- सामाजिक न्याय के लिए 75% तक होना चाहिए रिजर्वेशन

आरक्षण पर सिद्धारमैया का बड़ा बयान

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जाति सर्वेक्षण की रिपोर्ट लागू करने की मांग करते हुए कहा कि सभी समुदायों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए।