UP SIR पर बीजेपी का बड़ा मंथन, छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए चलाएगी अभियान, कांग्रेस का तंज
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम काटे जाने के दावे के बाद बीजेपी ने संगठन स्तर पर मंथन शुरू कर दिया है।
