भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

Team India : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Team India का ऐलान, KL राहुल कप्तान

Team India : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगने की वजह से शुभमन गिल इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

टीम की कप्तानी केएल राहुल संभालेंगे। वहीं टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत की लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है और उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है।

ऋतुराज गायकवाड़ को मिली जगह

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को भी टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस बार वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है।

30 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर को रांची में होगी। दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा तथा अंतिम मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

रोहित शर्मा- यशस्वी जयसवाल से शुरुआत

यशस्वी जयसवाल के रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने की उम्मीद है। ऋतुराज गायकवाड़, जो राजकोट में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे के दौरान भारत ए के लिए शानदार फॉर्म में थे, रिजर्व ओपनर हैं। गायकवाड़, जिन्होंने आखिरी बार दो साल पहले वनडे मैच खेला था, ने भारत ए की 2-1 सीरीज जीत के दौरान 117, 68 और 25* के स्कोर बनाए थे। वहीं टीम में ध्रुव जुरेल भी हैं, जो बैकअप मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं।

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories