बिहार के चर्चित नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनकी सुर्ख़ियो में रहने की वज़ह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि राइज एंड फॉल का न्यू एपिसोड का प्रोमो हैं. जो की सोशल मीडिया में ज़ोरो से वायरल हो रहा हैं.
गोद में बैठकर सारा गुरपाल ने किया डांस
शो के नए प्रोमो में रोमांच तब आता है जब ‘लिफ्ट मोहतरमा’ वर्कर्स को चौंकाते हुए घोषणा करती हैं कि यह कोई पार्टी नहीं, बल्कि ऑडिशन है. यहीं से इस सीजन के पहले ‘राइज’ का फैसला होना है और यह फैसला तेज प्रताप यादव के हाथों में सौंपा जाता है. फैसले की घड़ी आते ही पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल बॉलीवुड सॉन्ग पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देती हैं. डांस करते-करते वह अचानक तेज प्रताप यादव की गोद में जाकर बैठ जाती हैं. सारा का यह रोमांटिक अवतार देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं. सारा उन्हें प्यार से “क्यूटी” भी कहती हैं और चुटकी लेते हुए बोलती हैं कि अब बिहार में धमाल मच जाएगा, जिस पर तेज प्रताप शरमाकर अपना मुंह छिपाते नजर आते हैं. इसके तुरंत बाद गौतम गुलाटी भी फिल्मी डायलॉग्स बोलकर तेज प्रताप को इंप्रेस करने की कोशिश करते दिखे.
पहले हफ्ते में ही बन गए अल्टिमेटरप रूलर
तेज प्रताप यादव ने शो की शुरुआत से ही अपना दबदबा बना कर रखा हुआ है. पहले वीक में ‘अल्टिमेट रूलर’ बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया. अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में उन्होंने खुद की तुलना बरगद के पेड़ से करते हुए कहा था कि शाखाएं हिल सकती हैं, लेकिन जड़ें बेहद मजबूत हैं. उन्होंने वादा किया था कि वे पेंटहाउस पर केवल कब्जा नहीं करेंगे, बल्कि अपना ‘दरबार’ लगाएंगे। अब तक का उनका सफर यह साबित कर रहा है कि वे अपने वादे पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं.