Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

टिहरी में बस हादसा : 5 की मौत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

Bus Accident : उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां नरेंद्र नगर क्षेत्र में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। एसडीआरएफ (SDRF) के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे के समय बस में कुल 18 यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर एसडीआरएफ (SDRF) की पांच टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं।

एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया

टिहरी के जिलाधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य के लिए जुटी हुई हैं। टिहरी के सीएमओ श्याम विजय ने कहा, “बस में कुल 18 यात्री सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं। घायल यात्रियों में से तीन को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, और बाकी दस को नरेंद्र नगर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

टिहरी बस हादसे पर सीएम ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “नरेंद्र नगर कुंजापुरी मंदिर के पास हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत यात्रियों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हादसे में घायलों को जिला प्रशासन और SDRF द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है। इस संबंध में मैं स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में लगातार हूं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज