भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

TMC के बागी सांसदों की अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अभिषेक बनर्जी ने पार्टी छोड़कर दूसरे दल में शामिल हुए 20 सांसदों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की थी। कोर्ट ने बागी सांसदों से जवाब मांगा है।
अभिषेक बनर्जी की याचिका पर हुई सुनवाई

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर अदालत ने नोटिस जारी किया है। याचिका में लोकसभा अध्यक्ष को भी पक्ष बनाया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस मामले में पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है और संबंधित सभी सांसदों से जवाब मांगा गया है।

सॉलिसिटर जनरल ने अदालत से अनुरोध किया कि स्पीकर को अलग से औपचारिक नोटिस जारी न किया जाए, क्योंकि वह अदालत की सहायता करने के लिए तैयार हैं। जजों ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया।

अभिषेक बनर्जी ने क्या मांग की?

अभिषेक बनर्जी की याचिका में मांग की गई है कि पार्टी छोड़कर अलग गुट में जाने वाले 20 सांसदों के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की जाए और उनकी संसद सदस्यता रद्द की जाए। याचिका में आरोप लगाया गया है कि लोकसभा अध्यक्ष की ओर से इस मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

सांसदों की मान्यता पर भी उठाए सवाल

याचिका में इन सांसदों की सदन में स्थिति को लेकर भी सवाल उठाया गया है। अभिषेक बनर्जी का कहना है कि इन सांसदों को आधिकारिक तौर पर अलग गुट के रूप में मान्यता नहीं दी गई है, लेकिन सदन की कार्यवाही के दौरान उन्हें अलग तरीके से समय दिया जा रहा है।

TMC का सवाल है कि अगर इन सांसदों को अलग समूह के तौर पर मान्यता दी जानी है तो इस पर जल्द फैसला होना चाहिए। पार्टी ने सदन में बोलने के लिए दिए जाने वाले समय को लेकर भी आपत्ति जताई है।

स्पीकर से भी मिल चुके हैं अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर भी इन 20 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। TMC की ओर से जून में ही संविधान की 10वीं अनुसूची यानी दल-बदल विरोधी कानून के तहत संबंधित सांसदों के खिलाफ याचिकाएं दाखिल की गई थीं।

पार्टी का आरोप है कि करीब दो महीने बीतने के बावजूद मामले में कोई संतोषजनक फैसला नहीं हुआ। अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी होने के बाद इस राजनीतिक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। आने वाले दिनों में लोकसभा अध्यक्ष की कार्रवाई और अदालत में होने वाली सुनवाई पर सभी की नजर रहेगी।

संबंधित खबरें

फिर पैरोल पर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक विलेन बने अक्षय कुमार

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Recommended Stories

फिर पैरोल पर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक विलेन बने अक्षय कुमार

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी