UAE ने भारतीय दूतवास ने कैप्टन स्मित के हेल्थ से जुड़ी जानकारी जारी की है. जिसमे कहा है की- उनकी हेल्थ पहले से काफी बेहतर हो गयी है. धीरे सोशल मीडिया X पर भारतीय दूतवास ने अपने बयान में लिखा है कि भारतीय कैप्टन स्मित की बेहतर तरीके से देखभाल की जा रही है, वो पहले से काफी बेहतर है, उनकी स्वास्थ में सुधार रहा है.
पोस्ट में आगे कहा गया,
'हम उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं. जल्द ठीक होने के लिए हर की मदद दे रहे हैं. कैप्टन स्मित की देखभाल के लिए हम यूएई सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं. उनकी बेहतर हेल्थ के लिए प्रार्थना करने वाले शुभचिंतकों के साथ हम भी शामिल हैं.'
इससे पहले के पोस्ट में एंबेसी ने पीएम मोदी और फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार के बीच से जुड़ा एक भावुक और यादगार मुलाकात का वीडियो भी जारी किया था.
क्या है मामला ?
30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब कॉकपिट में एक गंभीर घटना ने 174 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी. इस दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए 174 यात्रियों की जान बचायी और प्लेन को हाई जैक होने से बचाया.
बेहोश होने से पहले खोला कॉकपिट का दरवाजा
स्मित ने साहस का परिचय देते हुए बेहोश होने से पहले ही कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया और विमान पर कंट्रोल कर उसे सुरक्षित लैंड कराया. इस दौरान वह लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. यह बातें खुद स्मित ने मीडिया को बताई हैं. कुछ यात्रियों की भूमिका भी इस दौरान बड़ी अहम रही. कॉकपिट का दरवाजा खुलते ही प्लंबर और डेंटिस्ट ने भी पायलट क्रू की मदद की थी.