एक्ट्रेस त्रिषा पर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद, उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, BJP और TVK ने की कार्रवाई की मांग

एक्ट्रेस त्रिषा पर टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु में विवाद तेज हो गया है। उदयनिधि स्टालिन की हिरासत के बाद BJP और TVK ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विवाद ने राजनीतिक रंग लिया..
Trisha पर टिप्पणी से बवाल

चेन्नई: तमिल सिनेमा की अभिनेत्री त्रिषा कृष्णन पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विरोध सभा में दिया था बयान

जानकारी के अनुसार, कावेरी जल विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित एक विरोध सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला, जबकि मुख्यमंत्री इस पूरे मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

इसी दौरान सभा में मौजूद कुछ लोगों ने अभिनेत्री त्रिषा का नाम लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद उदयनिधि स्टालिन ने ऐसी टिप्पणी की, जिसे कई लोगों ने अभिनेत्री त्रिषा की ओर इशारा करने वाली और दोहरे अर्थ वाली आपत्तिजनक टिप्पणी माना। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और विवाद गहरा गया।

BJP और TVK ने उठाई गिरफ्तारी की मांग

विवाद बढ़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेताओं ने भी उनके बयान की आलोचना करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

पुलिस ने लिया हिरासत में

बढ़ते राजनीतिक विवाद और विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया। हालांकि, हिरासत किस मामले में और आगे क्या कानूनी कार्रवाई होगी, इसे लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। यह मामला अब तमिलनाडु की राजनीति में नया सियासी मुद्दा बन गया है और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

सोनम वांगचुक फिर शुरू करेंगे आंदोलन, 6 साल से अटकी इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे पर्यावरणविद्

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

हरियाणा का गैंगस्टर 7 घंटे की पैरोल पर पहुंचा गांव, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव

Recommended Stories