भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

यूपी में प्रशासनिक महाफेरबदल! 182 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SDM को मिली नई जिम्मेदारी

UP PCS transfers 2026
UP PCS transfers 2026

यूपी में 182 PCS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल, SDM समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रविवार देर रात जारी आदेश में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

कई जिलों के SDM बदले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

जारी तबादला सूची के अनुसार, पुष्परनाथ चौधरी को अमरोहा से स्थानांतरित कर उन्नाव का SDM बनाया गया है। वहीं लवलीत कौर, जो अब तक हाथरस में SDM थीं, उन्हें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में OSD नियुक्त किया गया है, इसी तरह मिथलेश कुमार तिवारी को रायबरेली से मैनपुरी भेजा गया है, जबकि गोपाल शर्मा को मैनपुरी से बरेली में उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से कानपुर देहात, जबकि शुभम यादव को उन्नाव से बुलंदशहर भेजा गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

शासन के आदेश के अनुसार पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकर नगर, सुरभि शर्मा को बागपत, अवधेश कुमार निगम को देवरिया से फिरोजाबाद तथा वीर सिंह को अलीगढ़ से रायबरेली में SDM नियुक्त किया गया है, इसके अलावा देवेंद्र प्रताप सिंह को यूपीडा से झांसी भेजा गया है, जबकि प्रज्ञा पांडेय को उन्नाव की हसनगंज तहसील से स्थानांतरित कर बाराबंकी में SDM बनाया गया है। अजेंद्र सिंह को कौशांबी से उन्नाव भेजा गया है।

मथुरा, शामली, हाथरस और बाराबंकी में भी बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत दीपिका मेहरा का मथुरा से शामली, सचिन राजपूत का शामली से अन्य जिम्मेदारी तथा शम्स तबरेज खान का बाराबंकी सदर से हाथरस तबादला किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

शासन की ओर से जारी तबादला सूची संबंधित विभागों को भेज दी गई है। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’

Recommended Stories

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’