भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस वायरल हो गई। कुछ यूजर्स ने ड्रेस पर सवाल उठाए, जबकि कई ने उनके लुक की तारीफ की।
उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में जज के तौर पर हिस्सा लिया। इस दौरान उर्वशी ने तिरंगे के रंगों से प्रेरित ऑफ-शोल्डर गाउन पहना, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

उर्वशी के गाउन में केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल किया गया था। कमर पर नीले रंग का अशोक चक्र भी बनाया गया था। उर्वशी ने इस ड्रेस में स्टेज पर रैंप वॉक भी किया।

उर्वशी ने कहा- मैं इंडिया हूं

अपने आउटफिट के बारे में बात करते हुए उर्वशी ने कहा कि वह पहले भी कह चुकी हैं कि वह इंडिया हैं और इस ड्रेस में उन्हें सच में इंडिया जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनका गाउन भारत के राष्ट्रीय तिरंगे से प्रेरित है।

इस दौरान उर्वशी ने सुष्मिता सेन को अपना पहला गुरु भी बताया। उन्होंने कहा कि सुष्मिता ने उनके पेजेंट करियर में अहम भूमिका निभाई है।

ड्रेस पर यूजर्स ने किए सवाल

उर्वशी के लुक की जहां कई लोगों ने तारीफ की, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी ड्रेस पर सवाल भी उठाए। कुछ लोगों का कहना है कि तिरंगे के डिजाइन को कपड़ों पर इस्तेमाल करना सही नहीं है।

एक यूजर ने लिखा, “ये सरासर गलत है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “ये कानून और भारतीय ध्वज संहिता के खिलाफ है।”

एक अन्य यूजर ने दावा किया कि भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन को कपड़ों और दूसरी चीजों पर इस्तेमाल करने को लेकर नियम हैं। कुछ यूजर्स ने इसे तिरंगे का अपमान बताया।

हालांकि, कई लोग उर्वशी के लुक के समर्थन में भी नजर आए। कुछ यूजर्स ने उन्हें “स्टनिंग” और “एलीगेंट” बताया। एक यूजर ने लिखा कि उर्वशी ने इस लुक में सुष्मिता सेन को भी पीछे छोड़ दिया।

उर्वशी के साथ नजर आईं सुष्मिता और सेलिना

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में सुष्मिता सेन और सेलिना जेटली भी जज पैनल का हिस्सा थीं। इस दौरान उर्वशी ने रैंप वॉक कर सबका ध्यान खींचा। बता दें कि उर्वशी खुद मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 रह चुकी हैं और यह तीसरी बार है जब उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया को जज किया है।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो ने जीता है। अब वह 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।