Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

‘बॉर्डर 2’ ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, जानिए ‘वध 2’ और ‘मर्दानी 3’ का मंडे टेस्ट का रिजल्ट

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’

बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म के लिए सोमवार का दिन ‘एसिड टेस्ट’ माना जाता है। हाल ही में रिलीज हुई ‘वध 2’ के साथ-साथ सिनेमाघरों में मजबूती से टिकीं ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ ने भी यह मंडे टेस्ट दिया। वीकेंड की शानदार कमाई के बाद, इन फिल्मों का सोमवार का कलेक्शन कैसा रहा? जानिए ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

‘वध 2’ का हाल: लाखों में सिमटा कलेक्शन

हालिया रिलीज फिल्म ‘वध 2’ को सिनेमाघरों में आए चार दिन हुए हैं। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा अभिनीत इस फिल्म ने वीकेंड पर तो अच्छा प्रदर्शन किया था। सैकनिल्क के अनुसार, रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन सोमवार को यह आंकड़ा लाखों में सिमट गया। फिल्म सोमवार को केवल 31 लाख रुपये ही कमा पाई। ‘वध 2’ का कुल कलेक्शन अब तक 2.66 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

‘मर्दानी 3’ की कमाई में बड़ी गिरावट

रानी मुखर्जी की एक्शन थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ ने भी मंडे टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। अपनी रिलीज के ग्यारहवें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि इससे ठीक एक दिन पहले (रविवार) फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की थी। वीकएंड पर मजबूती दिखाने के बावजूद, फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 37.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ क्लब में बरकरार

सनी देओल अभिनीत ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में 18 दिन हो चुके हैं और यह अभी भी दर्शकों के बीच क्रेज बनाए हुए है। फिल्म पहले ही 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। ‘बॉर्डर 2’ ने सोमवार को 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि रविवार को यह फिल्म 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 311.60 करोड़ रुपये हो चुका है, जो इसकी जबरदस्त सफलता को दर्शाता है।

जहां ‘बॉर्डर 2’ अपनी लंबी दौड़ में भी करोड़ों में कमाई कर रही है, वहीं ‘वध 2’ और ‘मर्दानी 3’ दोनों के लिए मंडे टेस्ट कलेक्शन में भारी गिरावट लेकर आया है, जो आने वाले दिनों में उनकी कमाई को प्रभावित कर सकता है।

संबंधित खबरें

दुनियाभर के कई देशों में Facebook और Instagram यूजर्स को शुक्रवार शाम से दिक्कतों का

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारत अपडेट द्वारा आयोजित “कुशल नेतृत्व, बढ़ता उत्तर प्रदेश” कॉन्क्लेव प्रदेश

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का असर

Aaj Ka Rashifal : 29 मई को मन के कारक चंद्रमा का गोचर शुक्र ग्रह

NEET UG Re-Exam : नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की

Gujarat News : हमारे देश में आज भी लोग ‘डायन’ और तांत्रिकों में अंधविश्वास करते

Blue Origin : एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष दौड़ में शामिल जेफ बेजोस

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनाव

Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो

Punjab News : जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन

Punjab News : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर