भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

10 छक्के और 9 चौके… सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान

भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला है।
वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में मचाया तूफान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला है। आईपीएल से लेकर इंडिया ए और अंडर-19 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके वैभव ने अब दलीप ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 132 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 9 छक्के निकले।

पहली पारी में 92 रन की तूफानी पारी

वैभव ने मुकाबले की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के जड़े। वह शतक से महज 8 रन दूर रह गए और 92 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

इसके बाद दूसरी पारी में भी वैभव ने आक्रामक अंदाज जारी रखा। उन्होंने महज 43 गेंदों पर 40 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले।

इस तरह दोनों पारियों को मिलाकर वैभव ने 132 रन बनाए और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा।

दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र की फिफ्टी

वैभव ने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

ईस्ट जोन की पारी के शुरुआती 15 ओवरों में ही वैभव ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। उन्होंने सारांश जैन की गेंद पर छक्का लगाकर सिर्फ 42 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।

वैभव ने यह उपलब्धि 15 साल 157 दिन की उम्र में हासिल की।

सबसे कम उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक

  • 15 साल 157 दिन – वैभव सूर्यवंशी
  • 16 साल 23 दिन – लक्ष्मण सिंह
  • 16 साल 307 दिन – पीयूष चावला

सेमीफाइनल के पहले दिन संभाली थी कप्तानी

इस सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की कप्तानी भी की। बतौर कप्तान उनका एक DRS फैसला खासा चर्चा में रहा।

वैभव ने मैदान पर DRS लेने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इस फैसले के साथ वैभव ने अपनी क्रिकेटिंग समझ की भी झलक दिखाई।

लगातार बढ़ रहा है वैभव का कद

कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाता है। आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद अब दलीप ट्रॉफी जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन यह दिखा रहा है कि रेड-बॉल क्रिकेट में भी वह अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।

सेमीफाइनल में 132 रन की शानदार बल्लेबाजी और सबसे कम उम्र में अर्धशतक का रिकॉर्ड उनके बढ़ते क्रिकेटिंग कद का एक और उदाहरण है।

संबंधित खबरें

89 वर्षीय अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में भर्ती

CM योगी को चिलम पीते दिखाया, सपा के Ai वीडियो पर मचा बवाल

Mirzapur पर सेंसर की कैंची, रिलीज से पहले बदले कई सीन

10 छक्के और 9 चौके… सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान

SCO समिट की फोटो में पाकिस्तान की ‘ओछी हरकत’, PM मोदी को किया क्रॉप, शहबाज शरीफ ने शेयर की कटी हुई तस्वीर

Recommended Stories

89 वर्षीय अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में भर्ती

CM योगी को चिलम पीते दिखाया, सपा के Ai वीडियो पर मचा बवाल

Mirzapur पर सेंसर की कैंची, रिलीज से पहले बदले कई सीन

10 छक्के और 9 चौके… सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान

SCO समिट की फोटो में पाकिस्तान की ‘ओछी हरकत’, PM मोदी को किया क्रॉप, शहबाज शरीफ ने शेयर की कटी हुई तस्वीर