Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

ममेरी बहन से प्यार बना जानलेवा, मामा ने रची साजिश, भांजे की हत्या कर शव के किए तीन टुकड़े

ममेरी बहन से प्यार बना जानलेवा
ममेरी बहन से प्यार बना जानलेवा

बिहार के वैशाली में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ममेरी बहन से प्रेम संबंध से नाराज मामा ने भांजे की हत्या कर शव के तीन टुकड़े कर दिए

बिहार के वैशाली जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवक का अपनी ममेरी बहन से प्रेम संबंध था, जिससे नाराज मामा ने उसकी हत्या की साजिश रच दी. आरोप है कि हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े किए गए और पहचान छिपाने के लिए उसे जला दिया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

जला हुआ शव मिलने से खुला राज

मामला वैशाली जिले के राघोपुर के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र का है. 30 जून को पुलिस को एक युवक का जला हुआ शव मिला था. शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल था. जांच के बाद मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी निवासी 22 वर्षीय युवक के रूप में हुई.

बचपन से ननिहाल में रहा, वहीं हुआ प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार, युवक की मां की मौत बचपन में ही हो गई थी, जिसके बाद वह ननिहाल में ही पला-बढ़ा. इसी दौरान उसकी ममेरी बहन से प्रेम संबंध बन गए. जांच में सामने आया कि दोनों लंबे समय से संपर्क में थे, जिसे लेकर परिवार में लगातार विरोध था.

अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी का आरोप

वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे करीब तीन साल पहले बेटी और भांजे के रिश्ते की जानकारी मिली थी. उसने कई बार युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों का संपर्क जारी रहा. आरोपी का दावा है कि युवक चेन्नई में रहने के दौरान भी उसकी बेटी से बात करता था और कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.

चेन्नई से बुलाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले युवक को चेन्नई से समस्तीपुर बुलवाया. इसके बाद उसे पटना सिटी स्थित अपने घर लाया गया, जहां दो दिन तक समझाने की बात कही गई. 28 जून को आरोपी और उसके साथियों ने कथित तौर पर युवक को गंगा किनारे सुनसान इलाके में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव के तीन टुकड़े किए गए और पहचान मिटाने के लिए उसे जला दिया गया.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने मुख्य आरोपी मामा को पटना सिटी से गिरफ्तार कर लिया है. एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साजिश और वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पूछताछ में क्या बोला आरोपी?

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कहा कि वह अपनी बेटी और भांजे के रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रहा था. उसने बताया कि जब युवक ने कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो भेजे और धमकी दी, तब उसने हत्या की साजिश रचने का फैसला किया. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

संबंधित खबरें

होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा? ट्रंप के ‘NEW U.S. Territory’ पोस्ट से भड़का ईरान, बढ़ा तनाव

JSSC-CGL Case: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर और पत्नी गिरफ्तार, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप

महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून, जबरन धर्मांतरण पर होगी सजा

BPSC TRE-4 Notification: प्रदर्शन के बीच बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 1 सितंबर से आवेदन, जानें पूरी डिटेल

UP-Japan Investment Meet 2026: 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार, YEIDA में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापानी सिटी’

Recommended Stories

होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा? ट्रंप के ‘NEW U.S. Territory’ पोस्ट से भड़का ईरान, बढ़ा तनाव

JSSC-CGL Case: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर और पत्नी गिरफ्तार, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप

महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून, जबरन धर्मांतरण पर होगी सजा

BPSC TRE-4 Notification: प्रदर्शन के बीच बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 1 सितंबर से आवेदन, जानें पूरी डिटेल

UP-Japan Investment Meet 2026: 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार, YEIDA में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापानी सिटी’