Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

वृंदावन में ‘लव जिहाद’ का आरोप: होटल का ताला तोड़कर पकड़े गए दिल्ली के युवक-युवती, हिंदू संगठनों का भारी हंगामा

धर्मनगरी वृंदावन एक बार फिर ‘लव जिहाद’ के आरोपों के चलते सुर्खियों में है। प्रेम मंदिर के समीप स्थित एक होटल में दिल्ली के एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के ठहरने की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल, विहिप और करणी सेना समेत कई हिंदू संगठनों ने भारी हंगामा किया। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर दोनों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना वृंदावन के प्रेम मंदिर के आगे स्थित एक निजी होटल की है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करोल बाग निवासी 21 वर्षीय कैफ मोहम्मद दिल्ली के ही नेहरू नगर की रहने वाली एक हिंदू युवती के साथ 5 जनवरी को वृंदावन घूमने आया था। दोनों होटल के एक कमरे में ठहरे हुए थे। आज सुबह करीब 11 बजे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने होटल पहुंच गए।

पुलिस ने तोड़ा कमरे का ताला

होटल परिसर में हंगामे की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके कारण पुलिस को दोनों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का ताला तोड़कर युवक और युवती को बाहर निकाला और उन्हें हिरासत में लिया। मुस्लिम युवक कैफ मोहम्मद को वृंदावन कोतवाली भेज दिया गया है, जबकि युवती को ओमेक्स चौकी प्रभारी अपने साथ ले गईं। पुलिस ने तत्काल युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के बयान

इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की है। विहिप मातृशक्ति विभाग की संयोजिका प्रियंका ने मीडिया को बताया, “हमें सूचना मिली थी कि करोल बाग का रहने वाला कैफ मोहम्मद नेहरू नगर की एक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर वृंदावन लाया है। हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया और इन्हें पकड़वाया।”

वहीं, क्षत्रिय करणी सेना के जिला सचिव अजय ठाकुर ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ होटल में रुका है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया है।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती के परिजनों के वृंदावन पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।

संबंधित खबरें

IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली

गुजरात में बढ़ी चिंता, बच्चों में मिले चांदीपुरा वायरस जैसे लक्षण गुजरात में चांदीपुरा वायरस

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को होंगे संसदीय चुनाव, 50 साल में पहली बार कोई

27 जुलाई से शनि वक्री, वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि पर होगा लाभ। वैदिक

ICC Player of the Month के लिए भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और श्री चरणी हुए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई

अरुणाचल में भारी बारिश और बाढ़ से 97,000 लोग प्रभावित, 7 की मौत। अरुणाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 27 अपीलकर्ताओं को विदेशी घोषित करने वाले गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले

खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को कोचिंग विवाद में कोर्ट से जमानत मिली। बिहार

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है.

बेंगलुरु में चार महीने पुरानी लव मैरिज के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट

यूपी में 182 PCS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल, SDM समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।