जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान जताया।
नागासाकी ने उत्तर प्रदेश, यामानाशी प्रीफेक्चर और जापान के बीच संबंधों को लंबे समय तक मजबूत बनाने की इच्छा जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही।
गवर्नर नागासाकी ने ग्रीन हाइड्रोजन को सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में बताते हुए कहा कि इसके जरिए उत्तर प्रदेश और यामानाशी के विकास को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा के जरिए विश्व शांति में योगदान देने की इच्छा भी जताई।
उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन सिस्टम के माध्यम से उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रीफेक्चर के विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है। दोनों पक्षों के बीच क्लीन एनर्जी और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
कोटारो नागासाकी, गवर्नर, यामानाशी प्रीफेक्चर, जापान ने कहा:
“मैं भी यहां आकर ईश्वर से विश्व शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश, यामानाशी प्रांत और जापान के बीच संबंधों को लंबे समय तक और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ बनाया जाए। मुख्यमंत्री योगी जी के साथ मिलकर हम कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण पहल ग्रीन हाइड्रोजन सिस्टम के माध्यम से उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रांत के विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही, ऊर्जा सुरक्षा के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना में योगदान देने की हमारी इच्छा है।”