भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

यश की टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश, करोड़ों में पहुंची कमाई

टॉक्सिक

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई जगहों पर फिल्म के शो तेजी से भर रहे हैं।

8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट

सैकनिल्क के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में फिल्म के 91 हजार से ज्यादा टिकट बिक गए। शाम 5 बजे तक फिल्म के करीब 91,301 टिकट बिक चुके थे और इसे 5,360 शो मिले थे।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 4.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद यह आंकड़ा करीब 9.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

कर्नाटक में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

यश की ‘टॉक्सिक‘ को उनके होम टेरिटरी कर्नाटक में भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद कई शो तेजी से भर रहे हैं। फिल्म की एडवांस सेल्स जल्द ही 5 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचती नजर आ रही है।

फिल्म को भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को दुनियाभर में बड़ी संख्या में स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है।

महंगे टिकट भी चर्चा में

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में टिकटों की कीमत भी सुर्खियों में बनी हुई है। मुंबई के बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव में फिल्म के कुछ टिकट करीब 2,250 रुपये तक बताए जा रहे हैं। वहीं, बेंगलुरु के आईनॉक्स एम5 ईसिटी में टिकट की कीमत करीब 3,600 रुपये तक पहुंच गई है।

हिंदी में भी बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है फिल्म

‘टॉक्सिक’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी काफी उम्मीदें हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म हिंदी भाषा में पहले दिन 45 से 55 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह यश के लिए हिंदी मार्केट में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।

चार साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगे यश

यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संबंधित खबरें

एक हादसे मे उजड़ा पूरा परिवार, जान देने जा रहे बेटे को बचाने में पिता की गई जान, फिर मां ने….।

यश की टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश, करोड़ों में पहुंची कमाई

CM पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड के गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे एक्टर

Delhi Building Collapse: करोल बाग में बड़ा हादसा, पुरानी इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, एक की मौत, अन्य घायल

Recommended Stories

एक हादसे मे उजड़ा पूरा परिवार, जान देने जा रहे बेटे को बचाने में पिता की गई जान, फिर मां ने….।

यश की टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश, करोड़ों में पहुंची कमाई

CM पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड के गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे एक्टर

Delhi Building Collapse: करोल बाग में बड़ा हादसा, पुरानी इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, एक की मौत, अन्य घायल