भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

‘बिजनौर को अपशकुन बताने वाले नेता खुद अपशकुनी थे, हमें जिन्ना नहीं गन्ना चाहिए’, बोले CM योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में ₹1,003 करोड़ की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और विपक्ष तथा कानून-व्यवस्था पर तीखा बयान दिया।
CM योगी आदित्यनाथ
हमें जिन्ना नहीं गन्ना चाहिए', बोले CM योगी

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान ₹1,003 करोड़ से अधिक की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी वितरित किए. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों, विपक्ष की राजनीति और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तीखा हमला बोला.

₹1,003 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में ₹1,003 करोड़ से अधिक की लागत वाली 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर जिले में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.

‘बिजनौर को अपशकुन बताने वाले नेता खुद अपशकुनी थे’

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कुछ मुख्यमंत्री बिजनौर आने से बचते थे और इसे अपशकुन बताते थे. उन्होंने कहा कि वास्तव में अपशकुन यह धरती नहीं, बल्कि ऐसे नेता थे जो जनता से दूर रहते थे.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जिस पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण स्वयं आने को आतुर रहे और महात्मा विदुर के घर साग खाया, उस भूमि को अपशकुन कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

‘हमें जिन्ना नहीं, गन्ना चाहिए’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने की राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा, “उन्हें जिन्ना चाहिए, लेकिन हमें गन्ना चाहिए।” योगी ने कहा कि सरकार किसानों, खासकर गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है और प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रही है.

अगर आप खबरों के पीछे की पूरी कहानी और हर मुद्दे का सटीक विश्लेषण जानना चाहते हैं, तो 15 अगस्त से देखिए भारत अपडेट का विशेष कार्यक्रम ‘भारत भाग्य विधाता’।

कानून-व्यवस्था पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले धार्मिक आयोजनों और यात्राओं पर प्रतिबंध जैसी स्थिति रहती थी, जबकि अब प्रदेश में शिवरात्रि, जन्माष्टमी और कांवड़ यात्रा जैसे आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगामुक्त है और राज्य में महिलाओं, व्यापारियों तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है.

कांग्रेस और सपा पर साधा हमला

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार रही और पूर्ववर्ती सरकारों में केंद्र से भेजी गई योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाता था.

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले छात्रवृत्ति, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार होता था, जबकि वर्तमान सरकार पारदर्शिता के साथ सीधे लाभार्थियों के खातों में राशि भेज रही है.

जनता से विकास के साथ जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश को सुरक्षित, समृद्ध और विकासशील बनाना है. उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

संबंधित खबरें

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अजय देवगन की ‘शैतान’ को पछाड़ने से सिर्फ 2 करोड़ दूर

Kaushambi Blast: एक धमाका और उजड़ गया गया प्रसाद का परिवार, 4 बच्चों की मौत

वैश्विक संकट के बीच भारत की GDP ने चौंकाया, 7.8% की ग्रोथ पर PM मोदी खुश, विपक्ष ने उठाए सवाल

रूस-चीन से नजदीकी के बावजूद भारत किसी गुट में क्यों नहीं? पूर्व विदेश सचिव ने बताई वजह

‘देवभूमि की सामाजिक संस्कृति समझे बिना राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, BJP का पलटवार

Recommended Stories

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अजय देवगन की ‘शैतान’ को पछाड़ने से सिर्फ 2 करोड़ दूर

Kaushambi Blast: एक धमाका और उजड़ गया गया प्रसाद का परिवार, 4 बच्चों की मौत

वैश्विक संकट के बीच भारत की GDP ने चौंकाया, 7.8% की ग्रोथ पर PM मोदी खुश, विपक्ष ने उठाए सवाल

रूस-चीन से नजदीकी के बावजूद भारत किसी गुट में क्यों नहीं? पूर्व विदेश सचिव ने बताई वजह

‘देवभूमि की सामाजिक संस्कृति समझे बिना राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, BJP का पलटवार