भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

‘बाबरी के लिए घड़ियाली आंसू बहाए, अब गिरगिट की तरह…’ योगी का विपक्ष पर ज़ोरदार हमला

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी, जबकि कांग्रेस और सपा पर आस्था के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रतापगढ़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह जाति और आस्था के नाम पर राजनीति कर रहा है।

‘राम को नकारने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाती थीं और बाबरी ढांचे के पक्ष में घड़ियाली आंसू बहाती थीं, लेकिन अब वही लोग राम मंदिर और अयोध्या की आस्था की चिंता जताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग “गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों ने कभी अयोध्या और रामभक्तों का विरोध किया, उन्हें आज राम मंदिर पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि रामभक्तों और संत समाज को बोलने का पूरा अधिकार है क्योंकि उन्होंने वर्षों तक इस आंदोलन के लिए संघर्ष किया है।

‘रामभक्तों पर गोलियां चलाने वालों को जवाब देना चाहिए’

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी सरकार थी तब रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं और “जय श्री राम” बोलने वालों पर लाठीचार्ज किया गया। वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही पार्टी है जिसने अदालत में भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था।

उन्होंने सवाल किया कि जो लोग पहले राम मंदिर का विरोध करते थे, उनकी आस्था अचानक अयोध्या से कैसे जुड़ गई?

वक्फ और कब्रिस्तान का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों में हिंदू धार्मिक स्थलों के विकास का पैसा कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल बनाने में खर्च किया जाता था। उन्होंने दावा किया कि वक्फ के नाम पर हजारों हेक्टेयर जमीन के मामलों में विपक्ष कभी आवाज नहीं उठाता।

योगी ने कहा कि जब वक्फ संपत्तियों को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगे, तब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पूरी तरह चुप रहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे मामलों में विपक्ष के “मुंह पर फेविकोल लग जाता है।”

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर SIT का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आते ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया और निष्पक्ष जांच कराई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ सबूत मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई और आगे भी किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की मंशा शुरू से ही “दूध का दूध और पानी का पानी” करने की रही है, इसलिए जांच पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाई जा रही है।

‘अयोध्या का विकास ही विपक्ष की सबसे बड़ी पीड़ा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की असली परेशानी यही है कि तमाम दुष्प्रचार के बावजूद लाखों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक घटना को आधार बनाकर पूरे हिंदू समाज और उसकी आस्था को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता अब इस राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। योगी ने विश्वास जताया कि देश अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की पुरानी राजनीति के प्रभाव में आने वाला नहीं है।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर