Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

‘युद्ध नशों विरूद्ध’ का 204वां दिन: पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी समेत 89 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

War Against Drugs : मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** द्वारा प्रदेश से **नशों के पूर्ण ख़ात्मे** के लिए चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम **“युद्ध नशों विरुद्ध”** के लगातार **204वें दिन** पंजाब पुलिस ने **374 स्थानों पर छापेमारी** की, जिसके दौरान पूरे प्रदेश में **89 नशा तस्करों** को गिरफ्तार करने के उपरांत **78 एफ़आईआर** दर्ज की गईं। इसके साथ ही, **204 दिनों** में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब **30,440** हो गई है।

छापेमारी के नतीजे के तौर पर गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्ज़े से **4.5 किलो हेरोइन, 2.3 किलो गांजा, 1524 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल** और **59,810 रुपये की ड्रग मनी** बरामद की गई।

सीएम मान ने दिए हैं सख्त निर्देश

ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को **नशा मुक्त राज्य** बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के ख़िलाफ़ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री **हरपाल सिंह चीमा** की अगुवाई में **5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी** का भी गठन किया है।

**79 गज़टेड अधिकारियों** की देखरेख में **1100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों** वाली **150 से ज़्यादा पुलिस टीमों** ने पूरे राज्य में **374 जगहों पर छापेमारी** की। पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान **393 संदिग्ध व्यक्तियों** की भी जाँच की।

राज्य सरकार ने प्रदेश से नशों के ख़ात्मे के लिए **तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (Enforcement), नशा मुक्ति (De-addiction) और रोकथाम (Prevention)** – लागू की है। पंजाब पुलिस ने **‘नशा छुड़ाने’** के हिस्से के रूप में आज **48 व्यक्तियों** को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए **राज़ी** किया है।

यह भी पढ़ें : लुधियाना में किसानों का बवाल: खराब सड़क और अव्यवस्था के खिलाफ टोल प्लाजा किया फ्री