‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का 203वां दिन: पंजाब पुलिस ने 79 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

War Against Drugs : मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** द्वारा प्रदेश से **नशों के पूर्ण ख़ात्मे** के लिए चलाई जा रही मुहिम **“युद्ध नशों विरुद्ध”** के लगातार **203वें दिन** पंजाब पुलिस ने शनिवार को **357 स्थानों पर छापेमारी** की। इस दौरान **79 नशा तस्करों** को गिरफ्तार करने के उपरांत राज्यभर में **56 एफ़आईआर** दर्ज की गईं। इसके साथ ही, **203 दिनों** में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब **30,298** हो गई है।

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्ज़े से **11.4 किलो हेरोइन, 644 ग्राम अफ़ीम, 814 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल** और **4.29 लाख रुपये की ड्रग मनी** बरामद की गई।

मुख्यमंत्री मान ने दिए हैं सख्त निर्देश

ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को **नशा मुक्त राज्य** बनाने के लिए **निर्देश** दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के ख़िलाफ़ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री **हरपाल सिंह चीमा** की अध्यक्षता में **5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी** का गठन भी किया है।

तीन स्तरीय रणनीति से होगा नशे का खात्मा

**69 गज़टेड अधिकारियों** की निगरानी में **1000 से अधिक पुलिसकर्मियों** वाली **150 से अधिक पुलिस टीमों** ने राज्यभर में **357 स्थानों पर छापेमारी** की। पुलिस टीमों ने पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान **389 संदिग्ध व्यक्तियों** की जाँच भी की।

राज्य सरकार ने प्रदेश से नशों के ख़ात्मे के लिए **तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (Enforcement), नशा मुक्ति (De-addiction) और रोकथाम (Prevention)** – लागू की है। पंजाब पुलिस ने **‘नशा छुड़ाने’** के हिस्से के रूप में आज **42 व्यक्तियों** को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए **तैयार** किया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब के ग्रामीण युवाओं को पढ़ाई का नया मंच: तरुनप्रीत सौंद ने दी 278 लाइब्रेरियों की जानकारी, जल्द खुलेंगे और 58

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories