Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का 209वां दिन: पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित 83 तस्करों को किया गिरफ्तार

War Against Drugs : प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 209वें दिन पंजाब पुलिस ने 403 स्थानों पर छापेमारी की। इसके उपरांत पूरे प्रदेश में 56 एफआईआर दर्ज कर 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह 209 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,047 हो गई है।

इन छापों के नतीजे के तौर पर गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्ज़े से 854 ग्राम हेरोइन, 26 क्विंटल भुक्की, 21 किलो गांजा, 1,688 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 4,010 रुपये की ड्रग मनी (नशीले पदार्थों से अर्जित धन) बरामद की गई है।

CM के निर्देश पर 403 जगह छापेमारी, 444 संदिग्धों की जांच

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों (डिप्टी कमिश्नरों) और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति (सब-कमेटी) भी बनाई गई है।

इस ऑपरेशन के दौरान 75 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1,200 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 403 स्थानों पर छापेमारी की। आगे बताया गया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 444 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की।

त्रिस्तरीय रणनीति (EDP) से खत्म होगा नशा

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (एनफोर्समेंट), नशा छुड़ाना (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) – (ई.डी.पी.) – लागू की है। इसी रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।

यह भी पढ़ें : CM भगवंत मान का विपक्ष और केंद्र पर तीखा हमला: कहा, बाढ़ पर राजनीति करने वालों को जनता नहीं करेगी माफ

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने