Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का 209वां दिन: पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित 66 तस्करों को किया गिरफ्तार

War Against Drugs : राज्य में नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” के 210वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज 332 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्यभर में 53 एफआईआर दर्ज की गईं और 66 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इन 210 दिनों में अब तक कुल 31,145 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इन छापों के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्ज़े से 431 ग्राम हेरोइन, 1608 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 42,250 रुपये की ड्रग मनी (नशीले पदार्थों से अर्जित धन) बरामद की गई।

CM मान के निर्देश के चल रही मुहीम

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों (डिप्टी कमिश्नरों) और एस एस पीज़ को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशा विरोधी युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में पाँच सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति (सब-कमेटी) भी बनाई गई है।

इस ऑपरेशन के दौरान 66 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर के 332 स्थानों पर छापेमारी की। पूरे दिन चलने वाले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 369 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जाँच की।

त्रिस्तरीय रणनीति (EDP) से खत्म होगा नशा

बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (एनफोर्समेंट), व्यसन मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) (ईडीपी) लागू की है। पंजाब पुलिस ने इसी रणनीति के हिस्से के रूप में आज 27 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया।

यह भी पढ़ें : पंजाब में सीवरमैन और सफाई कर्मियों की नियमित भर्ती सुनिश्चित करेगा सरकार: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने