‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 253वें दिन 700 ग्राम हेरोइन, 58,000 रूपये ड्रग मनी सहित 106 नशा तस्कर गिरफ्तार

Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 253वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 303 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 78 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 106 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या 35,925 हो गई है।

इन छापों के दौरान पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन, 3050 नशीली गोलियाँ और 57,910 रुपये ड्रग मनी (नशीले पदार्थों से अर्जित धन) बरामद की है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों (डिप्टी कमिश्नरों) और एस.एस.पीज़ को पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त राज्य बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। नशे के खिलाफ इस मुहिम की प्रभावी निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति (सब-कमेटी) का गठन भी किया है।

इस अभियान के दौरान 70 गज़ेटेड अधिकारियों की देखरेख में 900 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। दिनभर चले इस ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने 322 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), व्यसन मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) लागू की है। इस रणनीति के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 32 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया, ताकि वे स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकें।

यह भी पढ़ें तरनतारन उपचुनाव: केंद्रीय बलों की 12 कंपनियों की तैनाती, 222 मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा

संबंधित खबरें

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फ़ैसला, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

हाईराइज सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूद कर युवक ने की खुदखुशी, क्या पीछे की……..?

5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी, बंगाल के नतीजों पर टिकी सबकी नजर

CJP Protest: आज रात 9 बजे से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, DMRC लेगा अंतिम फैसला, देखें पूरी लिस्ट

Recommended Stories