बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, प्रो. केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह समेत जनसुराज के कई नेता BJP में शामिल

प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को हुआ बड़ा नुक़सान जनसुराज के कई दिग्गज नेता BJP में शामिल जाने पूरा मामला !

पटना: बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले फ़ेरबदल सामने आयी है. चुनावी माहौल के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को बड़ा झटका लगा है. राजधानी पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जनसुराज के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नेताओं का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया.

प्रो. केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह ने थामा BJP का दामन

भाजपा में शामिल होने वालों में सबसे चर्चित नाम प्रो. केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह का है. प्रो. केसी सिन्हा वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में कुम्हरार सीट से जनसुराज के उम्मीदवार रहे थे, जबकि बिट्टू सिंह दीघा विधानसभा सीट से पार्टी के प्रमुख चेहरे थे. इन दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में जनसुराज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए. इस दौरान दीघा विधायक संजीव चौरसिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जनसुराज को संगठनात्मक झटका

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले जनसुराज के दो प्रमुख चेहरों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिन क्षेत्रों में प्रो. केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह का प्रभाव था, वहां जनसुराज को अब संगठन दोबारा मजबूत करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

अगर आप खबरों के पीछे की पूरी कहानी और हर मुद्दे का सटीक विश्लेषण जानना चाहते हैं, तो 15 अगस्त से देखिए भारत अपडेट का विशेष कार्यक्रम ‘भारत भाग्य विधाता’।

BJP को बूथ स्तर पर मिलेगा फायदा

भाजपा में केवल बड़े नेता ही नहीं, बल्कि जनसुराज के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी सदस्यता ली है. इससे भाजपा का बूथ स्तर का संगठन और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है. विश्लेषकों का मानना है कि आगामी उपचुनाव में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम होगी और इस बदलाव का असर चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है.

कौन हैं प्रो. केसी सिन्हा?

प्रो. केसी सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने बीएससी और एमएससी दोनों में गोल्ड मेडल हासिल किया और बाद में पटना साइंस कॉलेज में गणित के प्रोफेसर बने. शिक्षा जगत में उनकी अलग पहचान है। उन्होंने गणित विषय पर 70 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं, जो बिहार सहित देश के कई राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं.

2025 विधानसभा चुनाव में लड़ा था चुनाव

वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रो. केसी सिन्हा ने प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के टिकट पर कुम्हरार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि, त्रिकोणीय मुकाबले में उन्हें सफलता नहीं मिली और वे तीसरे स्थान पर रहे. इस चुनाव में भाजपा के संजय कुमार विजयी रहे थे, जबकि कांग्रेस के इंद्रदीप चंद्रवंशी दूसरे स्थान पर रहे. प्रो. केसी सिन्हा को 15,017 वोट मिले थे.

बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

जनसुराज के कई प्रमुख नेताओं का भाजपा में शामिल होना बिहार की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत माना जा रहा है. खासकर बांकीपुर उपचुनाव से पहले इस राजनीतिक घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि इसका आगामी उपचुनाव और बिहार की राजनीति पर कितना असर पड़ता है.

संबंधित खबरें

दिल्ली पहुंचते ही अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में होगा…….

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन

JNU यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के घर नोटिस चस्पा, दिल्ली पुलिस ने जांच में शामिल होने को कहा

सपा के तीन विधायक हुए बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका

नीले ड्रम हत्याकांड मे सजा का ऐलान, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

Recommended Stories

दिल्ली पहुंचते ही अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में होगा…….

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन

JNU यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के घर नोटिस चस्पा, दिल्ली पुलिस ने जांच में शामिल होने को कहा

सपा के तीन विधायक हुए बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका

नीले ड्रम हत्याकांड मे सजा का ऐलान, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा