भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

नोएडा के मामूरा गांव में भीषण आग, इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से हादसा, दो की मौत, 50 लोगों का रेस्क्यू

नोएडा के मामूरा गांव में लगी भीषण आग
नोएडा के मामूरा गांव में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित मामूरा गांव में बुधवार को एक भीषण अग्निकांड हो गया।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित मामूरा गांव में बुधवार को एक भीषण अग्निकांड हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक घर में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग होने के बाद आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है।

इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग के बाद भड़की आग

बताया जा रहा है कि घटना फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मामूरा गांव की है। घर के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और पूरी इमारत धुएं से भर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया। अब तक करीब 50 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है।

नोएडा के मामूरा गांव में भीषण आग

दो लोगों की मौत, कई घायल

इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, कई लोग झुलसने और धुएं के कारण घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके को खाली कराया है ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए। आग लगने के सही कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’

Recommended Stories