आमिर खान ने स्पष्ट किया कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था।
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने आखिरकार उस लंबे समय से चली आ रही गलतफहमी पर विराम लगा दिया है, जिसमें दावा किया जाता था कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ का मशहूर किरदार ‘फुंसुख वांगडू’ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित था। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान आमिर ने साफ कहा कि फिल्म बनाते समय न तो वह और न ही फिल्म की राइटिंग टीम सोनम वांगचुक को जानती थी।
आमिर बोले- ‘चतुर इस बार गलत साबित हुआ’
फिल्म फेस्टिवल के दौरान दर्शकों में मौजूद एक शख्स ने कहा कि उनकी पीढ़ी को हमेशा यही बताया गया कि ‘3 इडियट्स’ की कहानी सोनम वांगचुक से प्रेरित थी। इस पर आमिर खान ने मुस्कुराते हुए कहा, “लगता है चतुर इस बार गलत साबित हो गया।” उन्होंने अभिनेता ओमी वैद्य (चतुर) के एक हालिया वीडियो का भी मजाकिया अंदाज में जिक्र किया।
‘3 इडियट्स’ और सोनम वांगचुक का कोई सीधा संबंध नहीं
आमिर खान ने स्पष्ट किया कि जब राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी फिल्म की कहानी लिख रहे थे, तब उनकी टीम को सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि फिल्म का किरदार उनके जीवन पर आधारित नहीं था, हालांकि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वे सोनम वांगचुक के काम का सम्मान नहीं करते। आमिर ने कहा कि किसी व्यक्ति का सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं कि किसी फिल्म का किरदार उसी पर आधारित हो।
सोनम वांगचुक भी पहले कर चुके हैं साफ
सोनम वांगचुक भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि ‘3 इडियट्स‘ का उनके जीवन से कोई सीधा संबंध नहीं है। उनका कहना रहा है कि फिल्म बनने से पहले मेकर्स ने उनसे कभी संपर्क नहीं किया और न ही किसी तरह की अनुमति ली। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद लोग अक्सर उनकी तुलना ‘फुंसुख वांगडू’ के किरदार से करते रहे।
अगर आप खबरों के पीछे की पूरी कहानी और हर मुद्दे का सटीक विश्लेषण जानना चाहते हैं, तो 15 अगस्त से देखिए भारत अपडेट का विशेष कार्यक्रम ‘भारत भाग्य विधाता’।
भूख हड़ताल को लेकर चर्चा में हैं सोनम वांगचुक
इन दिनों सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। उनके आंदोलन को बॉलीवुड कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, डिजिटल क्रिएटर्स और कई सामाजिक हस्तियों का समर्थन मिल रहा है।
‘बिजनौर को अपशकुन बताने वाले नेता खुद अपशकुनी थे, हमें जिन्ना नहीं गन्ना चाहिए’, बोले CM योगी