स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट की सफल लॉन्चिंग, अंतरिक्ष में भारत की निजी उड़ान का नया इतिहास
भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए निजी स्पेस सेक्टर के नए दौर की शुरुआत कर दी है. देश की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने पहले ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल 'विक्रम-1' का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC-SHAR) से सफल प्रक्षेपण किया. इस सफलता के साथ भारत वैश्विक निजी ऑर्बिटल लॉन्च बाजार में मजबूती से कदम रखने वाले चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो गया है.