पठानकोट में गनपॉइंट पर XUV लूटने से हड़कंप, आतंकी कनेक्शन की आशंका, पंजाब-जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

पठानकोट में गनपॉइंट पर XUV लूट की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. आतंकी कनेक्शन की आशंका के बीच पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है..
पठानकोट
पठानकोट में गनपॉइंट पर XUV लूटने से हड़कंप

पंजाब के पठानकोट में हथियारों के दम पर एक कार लूटने की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित डाउनटाउन इलाके में अज्ञात बदमाशों ने गनपॉइंट पर एक महिंद्रा XUV500 कार लूट ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि लूटी गई गाड़ी का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी वारदात में किया जा सकता है.

रात 11 बजे हथियारों के दम पर लूटी कार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 11 बजे की है. हथियारों से लैस अज्ञात बदमाशों ने डाउनटाउन इलाके में सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 को निशाना बनाया. लूटी गई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर PB35AA-9902 है और यह बमियाल सेंटर की बताई जा रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं.

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई नाकेबंदी

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. दोनों राज्यों की सीमाओं और नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी बढ़ा दी गई है. सुरक्षाकर्मी संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि लूटी गई गाड़ी का इस्तेमाल किसी आतंकी हमले या बड़ी आपराधिक वारदात में किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक इस घटना के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है.

ड्राइवर के अपहरण को लेकर अलग-अलग जानकारी

पठानकोट के एसएसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि हमलावर कार लूटने के बाद फरार हो गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार चालक का अपहरण नहीं हुआ है. साथ ही उन्होंने कहा कि अभी यह कहना सही नहीं होगा कि बदमाश जम्मू-कश्मीर की ओर भागे हैं. वहीं, जम्मू पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से जारी अलर्ट में दावा किया गया है कि हथियारबंद हमलावर कार चालक का अपहरण कर उसे गाड़ी समेत कठुआ की दिशा में ले गए हैं. ऐसे में चालक के अपहरण और बदमाशों के भागने की दिशा को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके. सीमावर्ती नाकों और सुरक्षा इकाइयों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.फिलहाल पुलिस लूटी गई गाड़ी और बदमाशों की तलाश में जुटी है. सुरक्षा एजेंसियां इस घटना के पीछे किसी संभावित आतंकी साजिश के एंगल से भी जांच कर रही हैं.

संबंधित खबरें

पठानकोट में गनपॉइंट पर XUV लूटने से हड़कंप, आतंकी कनेक्शन की आशंका, पंजाब-जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

गाजियाबाद PMLA कोर्ट में पेश हुए आजम खान, ED ने पूछे करीब 80 सवाल

देशभर में छठ महापर्व की धूम, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओ ने दी शुभकामनाएं, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

राजस्थान रेलवे ब्लास्ट केस में ‘रिवर्स हनीट्रैप’ का खुलासा, जांच के घेरे में महकदीप कौर

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

Recommended Stories