भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव और लाठीबाजी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया। पथराव और लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया।
पटना
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए सदाकत आश्रम पहुंचे। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते पथराव और लाठीबाजी में बदल गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया।

कांग्रेस मुख्यालय घेरने पहुंचे थे बीजेपी कार्यकर्ता

यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए धरने के विरोध में बीजेपी के देशव्यापी अभियान का हिस्सा था। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से पथराव हुआ और लाठियां भी चलीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहुल गांधी के धरने के विरोध में BJP का प्रदर्शन

मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने NEET-UG 2026 पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया था। बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया था और कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

इसी घटनाक्रम के विरोध में बीजेपी ने देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुई झड़प के बाद पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता दोबारा आमने-सामने न आएं।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

संबंधित खबरें

दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान T20 मैच पर आया बड़ा फ़ैसला

2027 चुनाव की तैयारी: सपा मुख्यालय के बाहर ‘जेन जी’ के समर्थन में पोस्टर

फिरोजाबाद: बिना नंबर की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जांच जारी

बरेली: घर के बाहर खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद: दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुआ पकड़ा, अब तक 13 कैद

Recommended Stories

दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान T20 मैच पर आया बड़ा फ़ैसला

2027 चुनाव की तैयारी: सपा मुख्यालय के बाहर ‘जेन जी’ के समर्थन में पोस्टर

फिरोजाबाद: बिना नंबर की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जांच जारी

बरेली: घर के बाहर खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद: दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुआ पकड़ा, अब तक 13 कैद